महिला विश्व कप 2025 में कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अलाना किंग ने इतिहास रचा। अलाना ने इतिहास गेंद से नहीं बल्कि बल्ले से रचते हुए चौंकाया।

Advertisement

अलाना दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी थीं। उन्होंने 49 गेंद पर 3 छक्के और 3 चौके लगाते हुए नाबाद 51 रन की पारी खेली। यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला अर्धशतक था। इस अर्धशतक के साथ उन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। महिला वनडे क्रिकेट में दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं।

Advertisement

अलाना ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत की। ऑस्ट्रेलिया एक समय 115 के स्कोर पर 8 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। अलाना किंग ने बेथ मूनी के साथ नौंवे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की। नौंवे विकेट के लिए महिला क्रिकेट में यह सबसे बड़ी साझेदारी है। बेथ मूनी 114 गेंद पर 109 रन बनाकर पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुईं। मूनी की शतकीय पारी असाधारण थी। यह उनका पांचवां वनडे शतक था।

अलाना दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी थीं। उन्होंने 49 गेंद पर 3 छक्के और 3 चौके लगाते हुए नाबाद 51 रन की पारी खेली। यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला अर्धशतक था। इस अर्धशतक के साथ उन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। महिला वनडे क्रिकेट में दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अलाना किंग ऑस्ट्रेलिया की एक गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खिलाफ मैच से पहले 29 साल की इस खिलाड़ी ने 41 वनडे की 18 पारियों में 213 रन बनाए थे और 61 विकेट लिए थे। अलाना दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं और लेग स्पिनर हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार