महिला विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रन से हराया

Updated: Wed, Oct 01 2025 23:02 IST
Image Source: IANS
ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत के साथ की है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 327 रन का लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड 237 रन पर सिमट गई और 89 रन से मैच हार गई।

ऑस्ट्रेलिया से मिले 327 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 43.2 ओवर में 237 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान सोफी डिवाइन एकमात्र बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया। डिवाइन ने 112 गेंद पर 3 छक्के और 12 चौके लगाते हुए 112 रन की पारी खेली। उन्हें दूसरे किसी भी बल्लेबाज का सहयोग नहीं मिला।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सोफी मोलिन्यूक्स और एनाबेल सदरलैंड ने 3-3 विकेट लिए। अलाना किंग ने 2 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया से मिले 327 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 43.2 ओवर में 237 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान सोफी डिवाइन एकमात्र बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया। डिवाइन ने 112 गेंद पर 3 छक्के और 12 चौके लगाते हुए 112 रन की पारी खेली। उन्हें दूसरे किसी भी बल्लेबाज का सहयोग नहीं मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड की तरफ से ली तहुहु सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 8 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा जेस केर ने 8.3 ओवर में 59 रन देकर 3, अमिलिया केर ने 10 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्री इलिंग ने 9 ओवर में 75 रन देकर 2 विकेट लिए। इलिंग सबसे महंगी गेंदबाज रहीं।

Article Source: IANS

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें