महिला विश्व कप 2025 का आठवां मुकाबला मंगलवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

Advertisement

बांग्लादेश की टीम दो बदलावों के साथ इस मुकाबले में उतरी है, जबकि इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

Advertisement

बांग्लादेशी टीम में रितु मोनी और संजीदा मेघला को अंतिम एकादश में जगह मिली है, जबकि फरगना हक और निशिता निशी को इस मैच से बाहर किया गया है।

टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड की कप्तान एमी जोन्स ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पहले मुकाबले में शानदार जीत (10 विकेट) के बाद हम सभी काफी आश्वस्त हैं। जाहिर है कि हम हर बार ऐसा होने की उम्मीद नहीं करते। हम इस मुकाबले में नए सिरे से शुरुआत करेंगे। इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। हमारी तैयारी वाकई अच्छी रही है। हम अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं।"

मंगलवार को गुवाहाटी का तापमान गर्म है। आर्द्रता के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ सीम मिल सकती है। इस मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका भी जताई जा रही है।

बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के विरुद्ध अपना पहला मैच 7 विकेट से जीत चुकी है। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं, अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से रौंदकर इंग्लैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करना होगा। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

Advertisement

मंगलवार को गुवाहाटी का तापमान गर्म है। आर्द्रता के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ सीम मिल सकती है। इस मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका भी जताई जा रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: रुब्या हैदर, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), सोभना मोस्टरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबिया खान, मारुफा अख्तर और संजीदा अख्तर मेघला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार