महिला विश्व कप में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों देश आमने-सामने होंगे। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने स्वीकारा है कि भारतीय टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में है।

Advertisement

पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, "पिछले कुछ महीनों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। सभी अच्छी लय में हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम जानते हैं कि भारतीय टीम मजबूत है। हमने देखा कि पिछली सीरीज में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज और ऋचा घोष ने वाकई अच्छा खेला है। दोनों टीमें परिस्थितियों से वाकिफ हैं। हम भारत के खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।"

Advertisement

वहीं, भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के मुताबिक, दोनों देशों के बीच हाई-वोल्टेज मैच के दौरान माहौल बहुत रोमांचक होता है। हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ जीतने के लिए कहता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को महिला विश्व कप 2025 का छठा मुकाबला खेला जाना है। मंधाना ने इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जियोहॉटस्टार से बातचीत में कहा, "भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबलों के दौरान माहौल बहुत ही रोमांचक होता है। पूरा स्टेडियम फैंस से भरा रहता है। सुबह से मिलने वाला हर व्यक्ति आपको मैच जीतने के लिए कहता है। मैं और मेरी साथी खिलाड़ी इन मुकाबलों का भरपूर आनंद लेती हैं।"

वहीं, भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के मुताबिक, दोनों देशों के बीच हाई-वोल्टेज मैच के दौरान माहौल बहुत रोमांचक होता है। हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ जीतने के लिए कहता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा, "भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का महत्व और रोमांच हमेशा अन्य मैचों की तुलना में ज्यादा होता है। हम इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार करते हैं।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार