IPL Match: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर 26 मार्च से शुरू हो रही पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में कराची किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा है कि आईपीएल से रिटायर होने के बाद भी उन्होंने अपनी फिटनेस और मोटिवेशन को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत की।

Advertisement

39 वर्षीय वॉर्नर ने पिछले साल पाकिस्तान सुपर लीग में शामिल होने से पहले अपने आईपीएल करियर में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 2016 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल का खिताब भी जिताया था। वॉर्नर ने आईपीएल में खेले 184 मैचों में 6,565 रन बनाए। वह इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा के बाद चौथे नंबर नंबर पर मौजूद हैं।

Advertisement

हालांकि आईपीएल के आखिरी दौर में उनका फॉर्म अच्छा नहीं रहा, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा और उनकी कप्तानी भी चली गई। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन भी नहीं किया, हालांकि वॉर्नर ने हार नहीं मानी और अपनी फिटनेस पर लगातार काम करते रहे। 2009 से 2024 तक तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले वॉर्नर ने कहा कि आईपीएल छोड़ने के बाद भी उन्होंने अपना फिटनेस रूटीन बनाए रखा। वॉर्नर ने 'टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट' को बताया, "आईपीएल के बाद मुझे खुद को मोटिवेटेड और फिट रखना था, इसलिए मैंने अपना फिटनेस रूटीन बनाए रखा और अच्छी डाइट फॉलो की और अब मैं अपनी उम्र के ज्यादातर खिलाड़ियों से ज्यादा मजबूत और फिट हूं।"

39 वर्षीय वॉर्नर ने पिछले साल पाकिस्तान सुपर लीग में शामिल होने से पहले अपने आईपीएल करियर में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 2016 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल का खिताब भी जिताया था। वॉर्नर ने आईपीएल में खेले 184 मैचों में 6,565 रन बनाए। वह इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा के बाद चौथे नंबर नंबर पर मौजूद हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा कि टीम में कई नए और युवा खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके पुराने साथी एडम जम्पा भी टीम में हैं, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी। वार्नर ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सिडनी थंडर, सिडनी सिक्सर्स, सेंट लूसिया स्टार्स, विनीपेग हॉक्स, सिलहट सिक्सर्स, दुबई कैपिटल्स, सिएटल ऑर्कस और लंदन स्पिरिट का भी प्रतिनिधित्व किया है। 2020 की चैंपियन कराची किंग्स पीएसएल 2026 में अपना पहला मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ खेलेगी। टीम इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन कर खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार