T20 World Cup: न्यूजीलैंड की बल्लेबाज अमेलिया केर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। अमेलिया टी20 इंटरनेशनल में, पुरुषों और महिलाओं, दोनों के क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा 30 से अधिक स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीतकर न्यूजीलैंड ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Advertisement

अमेलिया केर ने वेलिंगटन में खेले गए चौथे टी20 में 29 गेंदों पर 31 रन बनाकर अपनी शानदार निरंतरता को जारी रखा। इससे पहले उन्होंने चार ओवरों के स्पेल में 32 रन देकर एक विकेट निकाला, जिसके दम पर न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका को 159 के स्कोर पर रोकने में सफल रही।

Advertisement

अमेलिया के हरफनमौला प्रदर्शन ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने अब लगातार 10 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 30 या उससे ज्यादा रन बनाते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो संयुक्त रूप से श्रीलंका की चमारी अटापट्टू और रोमानिया की रेबेका ब्लेक के नाम था।

अमेलिया केर का प्रदर्शन इस सीरीज में भी शानदार रहा है। उन्होंने निरंतरता के साथ हर मुकाबले में बल्ले से अहम योगदान दिया है। अमेलिया के रनों का यह सिलसिला 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 38 गेंदों पर 43 रन बनाकर शुरू हुआ, जिसके बाद 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। फिर उन्होंने उसी सीरीज में 36 गेंदों पर 40 और 47 गेंदों पर 66 रन बनाए। इसके बाद 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाकर अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेली।

अमेलिया के हरफनमौला प्रदर्शन ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने अब लगातार 10 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 30 या उससे ज्यादा रन बनाते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो संयुक्त रूप से श्रीलंका की चमारी अटापट्टू और रोमानिया की रेबेका ब्लेक के नाम था।

Also Read: LIVE Cricket Score

रविवार को वेलिंगटन में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 159 रन लगाए। एनेरी डेर्कसेन ने प्रोटियाज टीम की ओर से सर्वाधिक 32 गेंदों में 55 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि सुने लुस ने 30 रनों का योगदान दिया। हालांकि, 160 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 18.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से सोफी डिवाइन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 64 रनों की दमदार पारी खेली।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार