योगेश कथुनिया ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (डब्ल्यूपीएसी) में भारत को सिल्वर मेडल जिताया। योगेश ने यह मेडल पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ56 स्पर्धा में जीता है।

Advertisement

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में योगेश कथुनिया ने अपने दूसरे प्रयास में 42.49 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। वहीं, ब्राजील के क्लॉडिनी बटिस्टा ने 45.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि ग्रीस के कॉन्स्टेंटिनोस त्जुनिस 39.97 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। क्लॉडिनी बटिस्टा 2012 और 2016 पैरालंपिक में पदक विजेता रहे हैं।

Advertisement

महज 9 साल की उम्र में योगेश कथुनिया को गिलियन-बैरे सिंड्रोम नामक एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल समस्या हो गई थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। योगेश ने साल 2017 में कॉलेज के दिनों में पैरा गेम्स में हिस्सा लिया था।

28 वर्षीय योगेश दो बार के पैरालंपिक मेडलिस्ट हैं। योगेश साल 2020 और 2025 पैरालंपिक में सिल्वर जीत चुके हैं।

योगेश ने विश्व चैंपियनशिप में लगातार तीसरा सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इससे पहले, योगेश फ्रांस (साल 2023) और जापान में (साल 2024) में सिल्वर जीत चुके हैं।

रोचक बात यह है कि टोक्यो 2020 पैरालिंपिक और 2023 पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में योगेश कथुनिया ब्राजील के क्लॉडिनी बटिस्टा से ही पीछे रहे थे। इनमें बटिस्टा ने गोल्ड, जबकि योगेश ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए थे।

Advertisement

यह विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत का छठा पदक है। भारत ने अब तक दो गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

रोचक बात यह है कि टोक्यो 2020 पैरालिंपिक और 2023 पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में योगेश कथुनिया ब्राजील के क्लॉडिनी बटिस्टा से ही पीछे रहे थे। इनमें बटिस्टा ने गोल्ड, जबकि योगेश ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

शैलेश कुमार और वरुण सिंह भाटी ने पुरुषों की ऊंची कूद टी63 में क्रमशः गोल्ड और सिल्वर जीते हैं, जबकि दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में सिल्वर जीता है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार