Gujarat Giants Women: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बीसीए स्टेडियम में जारी विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स (जीजी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से खिताब के लिए भिड़ेगी।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। यह एक फ्रेश पिच लग रही है। यहां कोई भी टारगेट चेज किया जा सकता है। ओस आने से, लाइट्स में पिच थोड़ी बेहतर हो जाएगी। टीम के लिए संदेश यही है कि जो चीजें हमारे वश में हैं, उन्हें अपनी पकड़ में बनाए रखें। आज एक नया मैच है, अगर कोई मैच सबसे ज्यादा मायने रखता है तो वह यही है। इसलिए हम जीतना चाहते हैं। हमने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।"

Advertisement

गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर ने कहा, "हम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना चाहते थे। हमें बस ऐसा लग रहा था कि वे (डीसी) शायद गेंदबाजी करना चाहेंगे और यह हमारे लिए अच्छा रहा। हम बल्ले से आक्रामक खेलकर पावरप्ले का फायदा उठाना चाहते हैं। आज रात हमारे लिए कुछ भी नहीं बदलेगा। यह पिछले कुछ विकेट्स की तरह ही लग रहा है। कंडीशंस को जल्दी से समझना है और उसी हिसाब से खेलना है। पिछली बार वाली ही टीम है।"

आरसीबी ने इस सीजन 8 में से 6 लीग मुकाबले जीतकर सीधे फाइनल में प्रवेश किया है, जबकि गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने प्वाइंट्स टेबल में क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर रहकर एलिमिनेटर मुकाबले में जगह बनाई है।

गुजरात जायंट्स ने 8 में से 5 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 4 मैच जीते। मुंबई इंडियंस (3 जीत) और यूपी वॉरियर्स (2 जीत) नॉकआउट मैच में जगह नहीं बना सके।

आरसीबी ने इस सीजन 8 में से 6 लीग मुकाबले जीतकर सीधे फाइनल में प्रवेश किया है, जबकि गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने प्वाइंट्स टेबल में क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर रहकर एलिमिनेटर मुकाबले में जगह बनाई है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स महिला की प्लेइंग इलेवन: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदिनी शर्मा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार