WTC Final: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा 'सुपर60 यूएसए लीजेंड्स टूर्नामेंट' में खेलते नजर आने वाले हैं। यह टूर्नामेंट 5-16 अगस्त के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

हरभजन सिंह और सुरेश रैना साल 2011 में भारत की वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जबकि रॉबिन उथप्पा साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। वहीं, शिखर धवन ने साल 2013 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

यूएसए लीजेंड्स टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी पर बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, "मैं सुपर60 यूएसए लीजेंड्स टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। यह एक अनूठा और विशिष्ट फॉर्मेट है, जो खेल में एक नया नजरिया लाता है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ, यह टूर्नामेंट दुनिया के इस हिस्से में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।"

सुरेश रैना ने कहा, "मैं सुपर60 यूएसए लीजेंड्स टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं, जो वर्ल्ड क्लास टैलेंट को एक साथ लाता है। इस तरह का टूर्नामेंट अमेरिका में क्रिकेट कम्यूनिटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुझे उस जर्नी में अपनी भूमिका निभाने पर गर्व है।"

शिखर धवन ने आगे कहा, "सुपर60 यूएसए लीजेंड्स टूर्नामेंट में शामिल होना बढ़ती क्रिकेट कम्यूनिटी में फैंस से जुड़ने का एक शानदार मौका है। इंटरनेशनल स्टार्स और एक नए, आकर्षक फॉर्मेट के साथ, इस आयोजन में क्षमता है कि वह अमेरिका में क्रिकेट को मुख्यधारा में लाए, जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा।"

इस फॉर्मेट की तारीफ करते हुए रॉबिन उथप्पा ने कहा, "सुपर60 यूएसए लीजेंड्स टूर्नामेंट कॉम्पिटिशन और इनोवेशन, दोनों के मामले में एक बेहतरीन मंच है। इसका अनूठा फॉर्मेट खेल में एक नया आकर्षण लाता है। यह नए फैंस को आकर्षित करने की काफी संभावना रखता है। अमेरिका में क्रिकेट के विकास में सार्थक योगदान देने वाली किसी चीज का हिस्सा बनना रोमांचक है।"

Advertisement

शिखर धवन ने आगे कहा, "सुपर60 यूएसए लीजेंड्स टूर्नामेंट में शामिल होना बढ़ती क्रिकेट कम्यूनिटी में फैंस से जुड़ने का एक शानदार मौका है। इंटरनेशनल स्टार्स और एक नए, आकर्षक फॉर्मेट के साथ, इस आयोजन में क्षमता है कि वह अमेरिका में क्रिकेट को मुख्यधारा में लाए, जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार