न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। विश्व कप 2027 के लिए वैकल्पिक ओपनर माने जा रहे यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। जायसवाल को जगह न देने के चयनकर्ताओं के फैसले की पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने आलोचना की है।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "अगर शुभमन गिल आखिरी दो वनडे नहीं खेल रहे हैं, तो यशस्वी जायसवाल को वह जगह जरूर मिलनी चाहिए। यह बहुत बुरा है, क्योंकि यह सब उनके कॉन्फिडेंस को खराब कर सकता है। अब, जिस तरह से वह रन बना रहे थे, वह एक रन मशीन थे। अगर उनका कॉन्फिडेंस खराब हो रहा है, तो टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स का काम है कि वे उन्हें जहां भी संभव हो, मौका दें। लेकिन उन्हें वे मौके बिल्कुल नहीं मिल रहे हैं। यह उनके हक में नहीं गया है। और यह बहुत गलत है।"
पूर्व स्पिनर का मानना है कि जायसवाल जैसे कैलिबर के खिलाड़ी को रेगुलर मौके न देने से उनके डेवलपमेंट के अहम स्टेज पर उनके कॉन्फिडेंस पर असर पड़ सकता है।
अश्विन ने कहा, "मैं मानता हूं कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयारी करने की जरूरत है। लेकिन मुझे बताओ, यशस्वी जायसवाल ने आखिरी बार वनडे कब खेला था? उन्होंने आखिरी बार टी20 कब खेला था? उन्होंने आखिरी बार टेस्ट मैच कब खेला था?"
उन्होंने कहा, "यह बहुत बुरा है। यशस्वी जायसवाल का ध्यान रखना निश्चित रूप से सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है। वह एक कीमती टैलेंट हैं। सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट इस युवा खिलाड़ी को अपनी लय वापस पाने के मौके दें।"
अश्विन ने कहा, "मैं मानता हूं कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयारी करने की जरूरत है। लेकिन मुझे बताओ, यशस्वी जायसवाल ने आखिरी बार वनडे कब खेला था? उन्होंने आखिरी बार टी20 कब खेला था? उन्होंने आखिरी बार टेस्ट मैच कब खेला था?"
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS