Gujarat Titans: तिलक वर्मा के धमाकेदार शतक की वजह से मुंबई इंडियंस (एमआई) ने सोमवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस पर 99 रन से जीत हासिल की। एमआई की आईपीएल 2026 में लगातार 4 मैचों में मिली हार के बाद पहली जीत थी।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान जब तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हार्दिक ने तिलक को ऊंची आवाज में बेहतर बल्लेबाजी के लिए प्रेरित किया था। मैच के बाद तिलक ने बताया कि आखिर कप्तान हार्दिक ने उनसे क्या कहा था।

Advertisement

जियोहॉटस्टार के 'गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव' पर तिलक ने कहा, "सब जानते हैं कि हार्दिक भाई बहुत एनर्जेटिक हैं। वह मेरा आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तुम कर सकते हो, तुम करोगे। मैंने उनसे बस शांत रहने के लिए कहा क्योंकि मुझे ध्यान केंद्रीत करने की जरूरत थी। मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि मैं बाकी सब संभाल लूंगा।"

तिलक ने कहा, "यह टीम और मेरे लिए बहुत जरूरी था। पिछले चार या पांच मैच में, एक बात लगातार मेरे दिमाग में चल रही थी कि मैंने क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिताया था और ज्यादा गेंदों का सामना नहीं किया था, इसलिए मेरा मकसद विकेट पर कुछ समय बिताना और फिर टीम की स्थिति के हिसाब से खुद को ढालना था। मैं शुक्रगुजार हूं कि यह इस तरह से काम कर गया। हालांकि, हमें बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहिए और एक बार में एक मैच पर ध्यान देना चाहिए। हर गेम हमारे लिए लगभग नॉकआउट जैसा है। हम जानते हैं कि हम क्या कर सकते हैं। टीम में कई वर्ल्ड कप विनर और अनुभवी खिलाड़ी हैं और हमारे पास जो स्किल्स हैं। अगर हम अच्छा करते हैं, तो हमें कोई नहीं रोक सकता। इसलिए, यह जरूरी है कि हम अपना सिर नीचे रखें और कड़ी मेहनत करते रहें।"

जियोहॉटस्टार के 'गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव' पर तिलक ने कहा, "सब जानते हैं कि हार्दिक भाई बहुत एनर्जेटिक हैं। वह मेरा आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तुम कर सकते हो, तुम करोगे। मैंने उनसे बस शांत रहने के लिए कहा क्योंकि मुझे ध्यान केंद्रीत करने की जरूरत थी। मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि मैं बाकी सब संभाल लूंगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

एमआई ने तिलक की 101 रन की नाबाद पारी की बदौलत 5 विकेट पर 199 रन बनाए थे और जीटी को 100 रन पर समेटकर 99 रन से जीत हासिल की। तिलक प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार