संगीत और क्रिकेट दो अलग-अलग दुनिया हैं, लेकिन जब इनका मेल होता है तो वो पल खास बन जाता है। भारत के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एस. थमन इन दिनों कुछ ऐसे ही खास पलों का अनुभव कर रहे हैं। थमन, जो न सिर्फ संगीत के क्षेत्र में बल्कि क्रिकेट के मैदान पर भी कमाल करते हैं, उस समय बेहद खुश हो गए जब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने उनकी बल्लेबाजी की तारीफ की।

Advertisement

थमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस खास पल को अपने फैंस के साथ साझा किया। थमन ने बताया कि वह हाल ही में डलास से दुबई तक की यात्रा के दौरान सचिन तेंदुलकर के साथ सफर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सचिन को अपने कुछ क्रिकेट मैचों के वीडियो क्लिप्स दिखाए, जिसमें वे बल्लेबाजी कर रहे थे।

Advertisement

थमन ने बताया कि सचिन ने उनकी बैटिंग देखकर कहा कि उनकी बैट स्पीड बहुत शानदार है।

अपने पोस्ट में थमन ने लिखा, ''क्रिकेट के भगवान, दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ यात्रा कर रहा हूं। डलास से दुबई तक का पूरा सफर काफी अच्छा रहा। उन्हें सीसीएल मैचों की अपनी बल्लेबाजी की क्लिप दिखाईं। मास्टर ने कहा कि आपकी बल्ले की गति काफी शानदार है। उफ्फ, अब सब ठीक है। जल्द ही उनके साथ काम कर सकता हूं।''

थमन ने बताया कि सचिन ने उनकी बैटिंग देखकर कहा कि उनकी बैट स्पीड बहुत शानदार है।

Also Read: LIVE Cricket Score

फिलहाल वह अपनी नई फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' की सफलता का लुत्फ उठा रहे है, जिसमें अभिनेता पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में थमन के म्यूजिक को काफी सराहा गया है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार