Zimbabwe vs Bangladesh 2nd ODI: जिम्बाब्वे ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में गुरुवार को खेले गए दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 13 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Advertisement

248 लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 48.1 ओवर में 234 रन पर सिमट गई और 13 रन से मैच गंवा बैठी। बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन ने 70 गेंदों पर 57 और तौहिद हृदोय ने 90 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की बेहद अहम साझेदारी हुई थी। इसके अलावा नरूल हसन ने 38 और कप्तान मेहदी हसन ने 27 रन बनाए।

Advertisement

जिम्बाब्वे के लिए कप्तान नग्वारा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

248 लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 48.1 ओवर में 234 रन पर सिमट गई और 13 रन से मैच गंवा बैठी। बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन ने 70 गेंदों पर 57 और तौहिद हृदोय ने 90 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की बेहद अहम साझेदारी हुई थी। इसके अलावा नरूल हसन ने 38 और कप्तान मेहदी हसन ने 27 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

66 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी जिम्बाब्वे को करन ने अनुभवी सिकंदर रजा के साथ मिलकर संभाला और पांचवें विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 134 तक पहुंचाया। रजा 53 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए। छठा विकेट भी 148 के स्कोर पर गिर गया, जब माडाने 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद करन और आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ब्रैड इवांस ने जिम्बाब्वे को कोई झटका नहीं लगने दिया और टीम का स्कोर 50 ओवर में 6 विकेट पर 247 रन तक पहुंचाया। बेन करन ने नाबाद 111 और इवांस ने नाबाद 58 रन की पारी खेली थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार