आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हार के बाद भारत को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। अबु धाबी में होने वाले अफगानिस्तान के साथ मैच में भारतीय टीम अपनी पहली जीत दर्ज कर सकती है। टूर्नामेंट में जहां भारत ने अपने शुरू के दो मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारे है वहीं, अफगानिस्तान की टीम नामीबिया और स्टॉकलैंड को हराने में सफल रही है। हालांकि, उसे पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

कई पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने रोहित को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजने पर टीम प्रबंधन की आलोचना की है और कहा कि यह देखना जरूरी होगा कि स्टार ओपनर आगामी मैच में अपने नियमित स्थान पर बल्लेबाजी करेगा या नहीं।

Advertisement

इस बीच, हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी उतना अच्छा नहीं रहा है। अगर सूर्यकुमार यादव फिट होते है तो वह अफगानिस्तान के साथ होने वाले मैच में खेल सकेंगे। टीम के खिलाड़ी दबाव में प्रदर्शन करने में नाकाम रहे वरुण चक्रवर्ती की जगह रविचंद्रन अश्विन को भी टीम में शामिल करने पर विचार कर सकती है।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने अब तक प्रभावशाली क्रिकेट खेली है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है। मोहम्मद नबी और राशिद खान जैसे खिलाड़ी अपने अनुभव का इस्तेमाल करके भारतीय टीम को चुनौती देने का काम करेंगे।

युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान अपनी चोट के कारण नामीबिया के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे और उनकी जगह हामिद हसन को मौका दिया गया था जिन्होंने चार ओवर में सिर्फ नौ रन देकर तीन विकेट लिए।
हालांकि, पिछले दो मैचों में स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों के संघर्ष को देखते हुए मुजीब को अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। क्योंकि वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

भारत और अफगानिस्तान का रिकॉर्ड ( India vs Afghanistan Head to Head)

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच कुल दो टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ही मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की है। 

संभावित प्लेइंग XI

भारत: इशान किशन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती / रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह

Advertisement

अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, उस्मान गनी, मोहम्मद नबी (कप्तान), गुलबदीन नायब, राशिद खान, करीम जनत, हामिद हसन, नवीन-उल-हक

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार