एशेज 2023 के 5वें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को आउट करते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने एशेज के इतिहास में 150 विकेट ले डाले है और ऐसा कारनामा करने वाले वो इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए है। 5वें टेस्ट मैच में इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 283 के स्कोर पर ढेर हो गया था। 

Advertisement

लंच के बाद का पहला ओवर और पारी का 52वां ओवर करने आये दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्रॉड ने 5वीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। ख्वाजा ने 157 गेंद का सामना करते हुए 7 चौको की मदद से 47 रन की पारी खेली। ब्रॉड के अलावा एशेज में 150 से ज्यादा विकेट शेन वॉर्न ने हासिल किये है। उन्होंने 195 विकेट चटकाए है। उनके अलावा ग्लेन मैकग्राथ 157 विकेट लेने में सफल रहे है। 

5वें टेस्ट मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड पहली पारी में 54.4 ओवरों में 283 के स्कोर पर लुढ़क गया था। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 85(91) रन हैरी ब्रूक के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 41 गेंद में 3 चौको की मदद से 41 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट मिचेल स्टार्क के खाते में गए। वहीं 2-2 विकेट जोश हेजलवुड और टॉड मर्फी ने हासिल किये। एक-एक विकेट मिचेल मार्श और पैट कमिंस को मिले। 

टीमें 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, मोइन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, टॉड मर्फी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार