11 सितंबर,(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड टूटी हुई पसलियों से साथ खेल रहे हैं।
Advertisement
डेली मेल में छपी खबर के अनुसार स्टुअर्ट ब्रॉड ने खुद खुलासा किया कि सोमवार को टेलीविजन देखते हुए उनकी एक पसली टूट गई थी। बता दें किए मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह की एक बाउंसर भी ब्रॉड की पसलियों में जाकर लगी थी। इस दौरान उन्होंने 38 रन की पारी खेली थी।
Advertisement
चौथे दिन ब्रॉड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर फेंके थे और विराट कोहली को पहली ही गेंद पर आउट कर वापस पवेलियन भेजा था। वह अब तक इस सीरीज में 18 विकेट हासिल कर चुके बैं।