टेस्ट क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के लिए पिछले कुछ महीने बेहद ही खराब रहे थे और आलम ये था कि वो एक एक विकेट के लिए तरसते हुए नजर आ रहे थे। इस साल जनवरी के बाद से उनको एक विकेट लेने के लिए 81.1 ओवर का इंतज़ार करना पड़ा।

Advertisement

कीवी टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टॉम लाथम को आउट करने के साथ ही ब्रॉड ने इस साल जनवरी के बाद से अपना पहला विकेट हासिल कर लिया। लाथम से पहले उनका आखिरी विकेट एंजेलो मैथ्यू थे जिनको इसी साल जनवरी के महीने में श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में ब्रॉड ने अपना शिकार बनाया था।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में 517 विकेट हासिल कर चुके ब्रॉड को जब 81.1 ओवर के बाद विकेट मिला, तो उनके चेहरे पर सुकून देखने लायक था। अगर विकेट के सूखे की बात की जाए, तो ब्रॉड को आखिरी विकेट लिए हुए 81.1 और 198 रन हो चले थे। ब्रॉड के फैंस यही उम्मीद कर रहे होंगे कि इस विकेट के साथ ही उनके खाते में गुच्छे में विकेट आएं।

वहीं, अगर पहले टेस्ट मैच की बात की जाए, तो ये मुकाबला ड्रॉ की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा है। न्यूज़ीलैंड को मैच जीतने के लिए आखिरी सेशन में 8 विकेट की दरकार है जबकि इंग्लिश टीम इस सेशन में संभलकर खेलना चाहेगी ताकि मैच को बचाया जा सके।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार