लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पंजाब के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच में अपने शानदार प्रदर्शन से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींच लिया है। इस मैच में अपनी रफ्तार से ना सिर्फ उन्होंने बल्लेबाजों को डराने का काम किया बल्कि विकेट चटकाए। यही कारण है कि वो एक मैच के बाद ही दिग्गजों के पसंदीदा गेंदबाज बन गए हैं। 

Advertisement

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी 21 वर्षीय खिलाड़ी की गेंदबाजी से काफी प्रभावित हुए हैं। यादव ने लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंदबाजी की और आईपीएल 2024 की सबसे तेज़ गेंद (155.8) भी डाल दी। यादव ने अपनी असाधारण गेंदबाजी से जॉनी बेयरस्टो और जितेश शर्मा जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को आउट किया और अंततः उन्होंने अपने चार ओवरों में केवल 27 रन देकर अपनी टीम के लिए तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

Advertisement

ब्रॉड ने इस खिलाड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने स्टीव स्मिथ को मैसेज कर दिया है कि भारत के ऑस्ट्रेलिया टूर पर मयंक यादव की रफ्तार से निपटने के लिए तैयार रहें। स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, "जाहिर है, उनके पास (मयंक यादव) प्राकृतिक गति है, लेकिन एक युवा गेंदबाज के लिए लाइन और लेंथ पर उनका नियंत्रण असाधारण था। कभी-कभी, एक युवा गेंदबाज के रूप में, आप भावनाओं से ओत-प्रोत हो सकते हैं और जितनी जल्दी हो सके गेंदबाजी करने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन इस दौरान रडार चला जाता है. लेकिन मुझे लगा कि उनका कंट्रोल शानदार था। हां, उनकी बॉल पर जॉनी बेयरस्टो ने पॉइंट के पीछे की ओर शानदार शॉट मारा। लेकिन, इसके अलावा, उन्होंने बल्लेबाजों को कुछ भी नहीं दिया। जब आप जॉनी बेयरस्टो जैसे विश्व स्तरीय बल्लेबाजों को देखते हैं, जो पूरी दुनिया में खेल चुके हैं, जब वो जल्दबाजी कर रहे होते हैं, तो आप जानते हैं कि इसमें कुछ खास है।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, ''मुझे मयंक को प्लेयर ऑफ द मैच मिलते देखकर खुशी हो रही है। जब आप किसी तेज गेंदबाज को पुरस्कार लेते देखते हैं तो मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। आपको बहुत आगे जाने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन मैंने स्टीव स्मिथ को पहले ही मैसेज भेज दिया है। अगर आप इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में देख रहे हैं तो इसकी आदत डाल लें।"

Also Read: Live Score

मयंक यादव को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग जोर पकड़ने लगी है और एक मैच के बाद ही वो निस्संदेह चयनकर्ताओं की रडार पर आ गए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार