आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल रविवार, 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां एक घटना ऐसी भी घटी जब टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पर भड़कते नज़र आए।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के 41वें ओवर में देखने को मिली। टीम इंडिया के लिए ये ओवर कुलदीप यादव करने आए थे जिनकी दूसरी बॉल पर माइकल ब्रेसवेल के रन आउट होने की संभावना बन गई थी। आपको बता दें कि यहां ब्रेसवेल ने बैकवर्ड पॉइंट की तरफ शॉट खेलकर एक रन चुराने के लिए दौड़ लगाई थी और इसी बीच वो दौड़ते समय अपने साथी डेरिल मिचेल से टकरा गए थे।

Advertisement

ये टीम इंडिया के लिए बड़ा मौका था, ऐसे में रविंद्र जडेजा ने तेजी से नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो फेंका। गौरतलब है कि जब ये पूरी घटना घटी तब कुलदीप यादव अपनी ही दुनिया में नज़र आए और नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स की तरफ गए ही नहीं। यानी अब ब्रेसवेल सिर्फ डायरेक्ट हिट से आउट हो सकते थे, जो कि हुआ नहीं। ऐसे में कैप्टन रोहित शर्मा कुलदीप पर भड़क गए।

आपको बता दें कि अगर कुलदीप स्टंप्स के पास होते तो वो आसानी से गेंद पकड़कर ब्रेसवेल को रन आउट कर सकते थे। यही वजह है कैप्टन उन पर गुस्सा करते नज़र आए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो कुलदीप से कह रहे हैं कि 'तू स्टंप्स पर क्यों नहीं आता।' आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

टीमें इस प्रकार है

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार