Sunrisers Leeds vs London Spirit Match Prediction, The Hundred Mens 2026: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का 20वां मुकाबला सनराइजर्स लीड्स और लंदन स्पिरिट के बीच मंगलवार, 04 अगस्त को हेडिंग्ले स्टेडियम, लीड्स में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि साल 2025 के हंड्रेड टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों की टक्कर लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में हुई थी जहां सनराइजर्स लीड्स ने 82 गेंदों पर 136 रनों का लक्ष्य हासिल करके लंदन स्पिरिट को 8 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के हीरो जैक क्रॉली थे, जिन्होंने 38 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
SUL vs LNS, The Hundred Mens 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 04 अगस्त 2026
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - हेडिंग्ले, लीड्स
Headingley, Leeds Pitch Report
हेडिंग्ले के मैदान पर अब तक खेले गए दो मुकाबलों की चारों पारियों में 180 या उससे ज्यादा रन बने हैं। इससे साफ है कि यहां की पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी मददगार है और बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। मंगलवार को इसी मैदान पर यह दूसरा मैच खेला जाएगा, ऐसे में पिच और बेहतर हो सकती है। यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करके लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है।
SUL vs LNS Head To Head Record
कुल - 05
सनराइजर्स लीड्स - 03
लंदन स्पिरिट - 02
बेनतीजा - 00
SUL vs LNS, The Hundred Mens 2026: Where to Watch?
द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks और OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर एन्जॉय कर सकते हैं।
SUL vs LNS, The Hundred Mens 2026: Player to Watch Out For
सनराइजर्स लीड्स की टीम से मिचेल मार्श, हैरी ब्रूक और ब्रायडन कार्स स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर लंदन स्पिरिट टीम की तो जॉनी बेयरस्टो, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और जेमी ओवरटन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
SUL vs LNS Probable Playing XI
Sunrisers Leeds Probable Playing XI: मिचेल मार्श, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), ज़ैक क्रॉली (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, टॉम ऑल्सॉप, लियाम पैटरसन-व्हाइट, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, नाथन एलिस, अबरार अहमद।
London Spirit Probable Playing XI: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन (कप्तान), जेम्स रेव, डेवाल्ड ब्रेविस, जेम्स कोल्स, जेमी ओवरटन, डेविड विली, एंड्रयू टाई, एडम मिल्ने, एडम ज़म्पा।
SUL vs LNS Today's Match Prediction
द हंड्रेड 2026 के 20वें मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
SUL vs LNS Match Prediction, SUL vs LNS Pitch Report, Today's Match SUL vs LNS, The Hundred Mens 2026, SUL vs LNS Prediction, SUL vs LNS Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Leeds vs London Spirit
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।