टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 29 जून (शनिवार) को केनिंग्सटन ओवल, बारबाडोस में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने उन तीन खिलाड़ियों को चुना है जिन पर सभी की निगाहें होनी चाहिए क्योंकि ये तीनों ही खिलाड़ी टूर्नामेंट के फाइनल में अपने प्रदर्शन के दम पर आतंक मचा सकते हैं।

Advertisement

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए ये भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा, 'टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जिन तीन खिलाड़ियों पर नज़रे रहेंगी, उनमे इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा नंबर 1 पर हैं, क्योंकि वे बल्ले से आगे आकर नेतृत्व कर रहे हैं और वे शांत तरीके से टीम की कप्तानी करे रहे हैं। वो गेंदबाज़ी में अच्छे बदलाव भी कर रहे हैं।'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'साउथ अफ्रीका टीम की तरफ से मैं हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी को चुनूंगा। वो एक मिडिल ऑर्डर में गेम बदल सकते हैं। मुझे लगता है कि तीसरे खिलाड़ी के तौर पर मैं जसप्रीत बुमराह को चुनूंगा। वो किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किले खड़ी कर सकते हैं।'

आपको बता दें कि जिन खिलाड़ियों पर दिग्गज सुनील गावस्कर ने भरोसा जताया है वो बीते समय में बेहद ही शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट में 7 मैचों में 41 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 248 रन ठोके हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह ने टूर्नामेंट में अब तक 7 मैचों में महज़ 4.12 की इकोनॉमी से बॉलिंग करते हुए 13 विकेट चटकाए हैं। बात करें अगर हेनरिक क्लासेन की तो वर्ल्ड कप में अब तक उनके बैट से 138 रन निकले हैं, लेकिन कोई भी उनकी पावर हिटिंग पर सवाल नहीं कर सकता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार