आईपीएल 2024 के 47वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आंद्रे रसेल का जन्मदिन मनाया। दिल्ली को 7 विकेट से हराकर केकेआर ने रसेल को उनके जन्मदिन पर जीत का तोहफा दिया। इसके बाद रसेल का जन्मदिन भी मनाया गया जहां वो खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से उनके बालों पर केक ना लगाने का अनुरोध करते दिखे।

Advertisement

केकेआर फ्रेंचाइजी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने रसेल के जन्मदिन सेलिब्रेशन का एक क्लिप शेयर किया है जिसमें शाहरुख खान और उनके बेटे अबराम खान समेत केकेआर की पूरी टीम नजर आ रही है। इस दौरान रसेल ने उनके बालों पर केक ना लगाने की रिक्वेस्ट की लेकिन उनके साथी सुनील नारायण और शाहरुख के बेटे अबराम खान ने उनकी एक ना सुनी और उनके बालों पर ही केक लगाया। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

रसेल, जिन्होंने सोमवार को अपना 36 वां जन्मदिन मनाया, 2014 में फ्रेंचाइजी में शामिल होने के बाद से नाइट राइडर्स का अभिन्न अंग रहे हैं। जमैका के खिलाड़ी ने गेम-चेंजर होने के चलते 2015 और 2019 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता है। इस सीजन भी केकेआर की टीम शानदार खेल दिखा रही है और रसेल की इसमें भी अहम भूमिका रही है।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने (Kolkata Knight Riders) गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और फिल सॉल्ट (Phil Salt) के तूफानी अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में पृथ्वी शॉ की जगह कुमार कुशाग्र को खिलाया। कोलकाता ने चक्रवर्ती की जगह अंगकृष रघुवंशी को खिलाया। ईडन गार्डन, में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो गलत साबित हुआ। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार