Sunil Narine KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स को मंगलवार (15 अप्रैल) को चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों 16 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी सुनील नारायण ने अपनी शानदार गेंदबाजी से खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

नारायण ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और इसके साथ ही वह आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 
नारायण के अब पंजाब किंग्स के खिलाफ 36 विकेट हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ ही आईपीएल में  35 विकेट लिए हैं। 

Advertisement

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट

36 - सुनील नरेन बनाम पंजाब किंग्स

35 - उमेश यादव बनाम पंजाब किंग्स

33 - ड्वेन ब्रावो बनाम मुंबई इंडियंस

Advertisement

33 - मोहित शर्मा बनाम मुंबई इंडियंस

33 - युजवेंद्र चहल बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

32 - युजवेंद्र चहल बनाम पंजाब किंग्स

Advertisement

32-भुवनेश्वर कुमार बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

बता दें कि मौजूदा सीजन में अभी तक सुनील का प्रदर्शन ठीकठाक रहा है। उन्होंने छह मैच मे 7 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 13 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स 15.3 ओवर में 111 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने 30 रन औपर प्रियांश आर्य ने 22 रन बनाए।  इसके जवाब में केकेआर 15.1 ओवर में 95 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा  37 रन बनाए। इस जीत के साथ ही पंजाब ने आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार