IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए एरॉन फिंच और सुनील नारायण ( Sunil Narine) की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी। टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर नारायण पवेलियन लौट गए। शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने शानदार फील्डिंग करते हुए नारायण को रऩआउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। 

Advertisement

बोल्ट द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर फिंच ने कवर की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल चुराने का प्रयास। लेकिन हेटमायर ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद को पकड़ा और स्ट्राइकर छोर की तरफ तेज थ्रो किया। गेंद सीधा स्टंप्स पर जाकर लगी और नाराणय क्रीज से बहुत दूर थे। 

Advertisement

बता दें कि यह नारायण का 150वां मुकाबला था। वह कोलकाता के लिए इतने मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वह बल्लेबाजी में तो एक भी गेंद का सामना नहीं कर पाए,लेकिन गेंदबाजी में कमाल करते हुए नारायण चार ओवरों में सिर्फ 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए हैं। 

वेंकटेश अय्यर के लगातार फ्लॉप होने के बाद नारायण पहली बार इस सीजन में ओपनिंग करने उतरे थे। 

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए।  जोस बटलर ने इस सीजन में दूसरा शतक जड़ते हुए 61 गेंदों में नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार