आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 4 विकेट से हराकर दूसरे क्वालिफायर में प्रवेश कर लिया है। केकेआर की इस जीत में सुनील नारायण ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन किया।
एक समय आरसीबी की टीम इस मैच में बनी हुई थी लेकिन सुनील नारायण ने डेनियल क्रिस्चियन के एक ही ओवर में तीन छक्के लगाकर पूरा मैच ही पलट कर रख दिया। इस दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का चेहरा भी उतरा हुआ देखा गया।
नारायण ने क्रिस्चियन के इस ओवर में तीन छ्क्कों समेत कुल 22 रन लूट लिए। नारायण ने ये तीन छक्के केकेआर की पारी के 12वें ओवर में लगाए जहां उन्होंने क्रिस्चियन की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया।
Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads
इस ओवर में नारायण के छक्के देखकर विराट कोहली अलग-अलग मूड में नज़र आए और निराशा उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। इस मैच में हार के साथ ही विराट का कप्तान के रूप में आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना धरा का धरा ही रह गया है। अब ये देखना होगा कि आने वाले समय मे क्या वो एक खिलाड़ी के रूप में आरसीबी को ट्रॉफी जितवा पाते हैं या नहीं।