आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 4 विकेट से हराकर दूसरे क्वालिफायर में प्रवेश कर लिया है। केकेआर की इस जीत में सुनील नारायण ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन किया। 

Advertisement

एक समय आरसीबी की टीम इस मैच में बनी हुई थी लेकिन सुनील नारायण ने डेनियल क्रिस्चियन के एक ही ओवर में तीन छक्के लगाकर पूरा मैच ही पलट कर रख दिया। इस दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का चेहरा भी उतरा हुआ देखा गया।

Advertisement

नारायण ने क्रिस्चियन के इस ओवर में तीन छ्क्कों समेत कुल 22 रन लूट लिए। नारायण ने ये तीन छक्के केकेआर की पारी के 12वें ओवर में लगाए जहां उन्होंने क्रिस्चियन की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया।

इस ओवर में नारायण के छक्के देखकर विराट कोहली अलग-अलग मूड में नज़र आए और निराशा उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। इस मैच में हार के साथ ही विराट का कप्तान के रूप में आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना धरा का धरा ही रह गया है। अब ये देखना होगा कि आने वाले समय मे क्या वो एक खिलाड़ी के रूप में आरसीबी को ट्रॉफी जितवा पाते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार