KKR vs PBKS: न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने आईपीएल में अपना डेब्यू कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में टिम सेफर्ट को मौका दिया। टिम सेफर्ट पिछले साल से केकेआर टीम से जुड़े हैं लेकिन उन्हें आज के मैच से पहले एक भी मैच में केकेआर ने खेलने का मौका नहीं दिया था।

Advertisement

केकेआर की तरफ से तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन बाहर हुए और कोलकाता ने टिम सेफर्ट को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया। टिम सेफर्ट को ब्रैंडन मैक्कुलम ने डेब्यू कैप दी वहीं डेब्यू कैप मिलने पर टिम सेफर्ट को थोड़ा इमोशनल देखा गया था। टिम सेफर्ट इमोशनल थे लेकिन उनकी टीम के साथी खिलाड़ी सुनील नारायण आए और उनके साथ मस्ती कर ली।  

Advertisement

सुनील नारायण ने मजाकिया अंदाज में टिम सेफर्ट के आंसूओं को पोछने की कोशिश की। टिम सेफर्ट कुछ कह पाते कि इससे पहले सुनील नारायण आए और उनसे मजा लेकर चले गए। टिम सेफर्ट  को देखकर एक कहावत याद आती है, 'आंसू आए तो खुद पोछ लेना, हम आएंगे तो सौदा कर लेंगे।'

बता दें कि पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। केकेआर की टीम ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली। खबर लिखे जाने तक पंजाब किंग्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार