सुनील नारायण के बल्ले औऱ गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन की बदौलत त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग के छठे मुकाले में जमैका तलावास को 7 विकेट से हरा दिया। इस सीजन में नाइट राइडर्स की यह लगातार दूसरी जीत है।  जमैका के 135 रनों के जवाब में नाइट राइडर्स ने 11 गेंद बाकी रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। नारायण को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

जमैका तलावास की पारी

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई जमैका की टीम की शुरूआत बहुत खराब रही और कुल 10 रन के स्कोर पर चैडविक वॉल्टन (0) और निकोलस किर्टन (0) बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान रोवमैन पॉवेल भी 8 रन का योगदान देकर चलते बने औऱ स्कोर 19 रन पर 3 विकेट हो गया।

हालांकि दूसरे ओपनर ग्लेन फिलिप्स एक छोर से रन बना रहे थे। फिलिप्स ने पिछले मैच में विजयी पारी खेलने वाले आसिफ अली (22 रन) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। लेकिन जैसे ही पारी संभलती हुई दिख रही थी,सुनील नारायण ने बेहतरीन गेंद से आसिफ को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। स्कोर 58 रन पर 4 विकेट था औऱ कार्लोस ब्रैथवेट बल्लेबाजी करने आए लेकिन 1 ही रन बनाकर आउट हो गए। 

जमैका टीम की ताकत माने जाने वाले आंद्र रसेल भी अपना असर नहीं छोड़ सके और 26 गेदों में 25 रन की धीमी पारी खेली। ओपनर फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 58 रन की पारी खेली। 42 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़े। जिसके चलते जमैका 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना सकी। 

नाइट राइडर्स के लिए अली खान और जेडन सिल्स ने 2-2, वहीं सुनील नारायण,फवाद अहमद और ड्वेन ब्रावो ने 1-1 विकेट हासिल किया।   

Advertisement

त्रिनगाबो नाइट राइडर्स की पारी

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरे नाइट राइडर्स को पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर लेंडल सिमंस के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद सुनील नायारण ने कॉलिन मुनरो के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े।

नारायण ने 38 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन की शानदार पारी खेली। उनके आउट होने के बाद मुनरो ने अपनी पारी की रफ्तार बढ़ाई और 46 गेंदों में 5 चौकों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 49 रन बनाए। जिसकी बदौल नाइटर राइडर्स ने 18.1 ओवर मे ही जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

जमैका के लिए फिडल एडवर्ड्स, मुजीब उर रहमान और संदीप लामिचाने ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार