21 दिसंबर। नसीरुद्दीन शाह ने पिछले दिनों अपने फेसबुक पर विराट कोहली को बदतमीज खिलाड़ी करार दिया था जिसके बाद सोशल साइट्स पर नसीरुद्दीन शाह को क्रिकेट फैन्स ट्रोल करने लगे थे।

Advertisement

ऐसे में अब बॉलीवुड के ही साथी कलाकार सुनील शेट्टी ने नसीरुद्दीन शाह के इस बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

सुनील शेट्टी ने कहा कि नसीर भाई ने जो कहा वो उनकी सोच हो सकती है लेकिन मेरी नहीं हैं। बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी ने कहा कि विराट में जीत की ललक है और आजके क्रिकेट में आक्रमक होना बेहद ही जरूरी है।

सुनील शेट्टी ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम तो पहले से ही ऐसा करते आई है लेकिन इस बार वो टेस्ट सीरीज में खराब परफॉर्मेंस कर रही है और ऐसे में भारतीय टीम के आक्रमक रवैये को देखकर परेशान है।

सुनील शेट्टी ने कहा कि विराट कोहली एक महान बल्लेबाज हैं और वो जो भी मैदान पर करते हैं वो बिल्कुल सही है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के महान पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने भी कोहली के आक्रमक रवैये को सही करार दिया है।

देखिए सुनील शेट्टी का रिएक्शन

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार