सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर पहले एसए20 का खिताब जीता।

Advertisement

सनराइजर्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स पर चार विकेट से आसान जीत हासिल की। स्पिनर रोएलोफ वैन मेर्वे ने बेहतरीन गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 31 रन देकर चार विकेट झटके।

Advertisement

प्रिटोरिया ने पहले बल्लेबाजी की। सलामी जोड़ी सॉल्ट और कुशल मेंडिस ने पारी की शुरुआत की। हालांकि, प्रिटोरियस की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही। चौथे ओवर में मेंडिस के रूप में टीम ने पहला विकेट गंवा दिया। मेंडिस ने इस दौरान 21 रन की पारी खेली और बार्टमैन की गेंद पर मार्करम को कैच थमा बैठे। मेंडिस के अलावा कोई भी बल्लेबाज 21 रन से ज्यादा नहीं बना पाया।

सनराइजर्स के गेंदबाज वैन डर ने चार विकेट झटके। बार्टमन और मागाला ने 2-2 और जानसेन, मार्करम ने 1-1 विकेट झटका। प्रिटोरियस ने 19.3 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए और सनराइजर्स को 136 रनों का जीत के लिए लक्ष्य दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 16.2 ओवर में ही एसए20 खिताब को अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज एडेम रॉसिंगटन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिससे टीम को मैच जीतने में मदद मिली। एडेम ने 30 गेंदों पर पांच छक्के और चार चौके की मदद से 57 रन बनाए। लेकिन जैसे ही इससे आगे वो बढ़े, गेंदबाज नॉटर्जे ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया और सॉल्ट के हाथों कैच आउट कराया।

सनराइजर्स के गेंदबाज वैन डर ने चार विकेट झटके। बार्टमन और मागाला ने 2-2 और जानसेन, मार्करम ने 1-1 विकेट झटका। प्रिटोरियस ने 19.3 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए और सनराइजर्स को 136 रनों का जीत के लिए लक्ष्य दिया।

Advertisement

सनराइजर्स इस्टर्न केप के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए और प्रिटोरिया को हराकर एसए20 खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच रोएलोफ वैन डर और प्लेयर ऑफ द सीरीज एडेन मार्करन रहे।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार