सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में जीत की हैट्रिक पूरी करने से रोकते हुए उसे इस सीजन की पहली हार दी। हैदराबाद ने मंगलवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली को 15 रनों से हरा दिया। 163 रनों के लक्ष्य के सामने दिल्ली पूरे ओवर खेलने के बाद सात विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस मुकाबले में 33 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में वॉर्नर ने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Advertisement

बतौर कप्तान 50 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी

वॉर्नर आईपीएल में बतौर कप्तान 50 मैच खेलने वाले तीसरे विदेशी और कुल नौंवे खिलाड़ी बन गए हैं। बतौर कप्तान उनसे पहले एडम गिलक्रिस्ट ने 74 मैच और शेन वॉर्न ने 55 मैच खेले हैं। 

सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले तीसरे विदेशी क्रिकेटर

अपनी पारी के दौरान वॉर्नर ने दो छक्के जड़े। इसके साथ ही वह बतौर विदेशी क्रिकेटर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शेन वॉटसन (182) को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (326 छक्के) और एबी डी विलियर्स (219) हैं।

Advertisement

बता दें कि आईपीएल बतौर विदेशी खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर (4793 रन) के नाम है

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार