South Africa vs New Zealand 1st Semi-Final Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार, 04 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में पिछली बार जब इन दोनों ही टीमों की भिड़ंत हुई थी जब साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवर में 176 रनों का टारगेट हासिल करके न्यूजीलैंड को 7 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए कैप्टन एडेन मार्कराम ने 44 गेंदों पर नाबाद 86 रन ठोके थे, वहीं मार्को यानसेन ने 4 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट निकाले थे।

Advertisement

SA vs NZ, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 04 मार्च 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता

Eden Gardens, Kolkata Pitch Report

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा जहां अब तक कुल 19 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। गौर करें कि इनमें से 10 मैच रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते, वहीं 09 मैच रन डिफेंड करने वाली टीमों ने अपने नाम किए। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 162 रन रहा है।

Advertisement

SA vs NZ T20 Head To Head Record

कुल - 19
साउथ अफ्रीका - 12
न्यूजीलैंड - 07

SA vs NZ: Where to Watch?

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।

SA vs NZ: Player to Watch Out For

साउथ अफ्रीका की टीम से एडेन मार्कराम, डेवाल्ड ब्रेविस और मार्को यानसेन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम की तो टिम सेफर्ट, ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सेंटनर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

South Africa vs New Zealand Probable Playing XI

South Africa Probable Playing XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

New Zealand Probable Playing XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Advertisement

South Africa vs New Zealand Today's Match Prediction

साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

SA vs NZ Semi Final Match Prediction, T20 World Cup 2026, SA vs NZ Pitch Report, Today's Match SA vs NZ, SA vs NZ Prediction, SA vs NZ Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between South Africa vs New Zealand

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार