आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट से जूझ रहे हैं और शुरुआती मुकाबलों में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक युवा भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को कुछ मैचों के लिए टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

Advertisement

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कप्तानी को लेकर हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। ऐसे में भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को शुरुआती मुकाबलों के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि यह जिम्मेदारी पूरे सीजन के लिए नहीं बल्कि सिर्फ शुरुआती कुछ मैचों तक ही सीमित रहने की संभावना है।

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वॉड में कप्तानी का अनुभव रखने वाले कई खिलाड़ी मौजूद हैं। हेनरिक क्लासेन इंटरेशल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की कप्तानी कर चुके हैं, जबकि ट्रैविस हेड भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कुछ मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टैंड-इन कप्तान रहे थे। इसके अलावा ईशान किशन भी झारखंड की टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिला चुके हैं। इसके बावजूद अभिषेक शर्मा का नाम कप्तानी के लिए सबसे आगे बताया जा रहा है।

हालांकि ये बात भी है कि आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से ही अभिषेक शर्मा को भारतीय टीम में भी जगह मिली, जहां उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई मजबूत टीमों के खिलाफ शानदार पारियां खेली हैं।

दूसरी तरफ पैट कमिंस पिछले कुछ समय से फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं। जुलाई 2025 के बाद उन्होंने सिर्फ एक एशेज टेस्ट मैच खेला है और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो गए थे। यही वजह है कि आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं अगर अभिषेक शर्मा के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक 77 मैचों में 163.01 के शानदार स्ट्राइक रेट से 1816 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में भी उन्होंने 14 मैचों में 193.39 के स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का दम दिखाया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार