कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते आईपीएल 2021 को सस्पेंड कर दिया गया है लेकिन कई सवालों का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है कि बायो बबल में रहने के बावजूद खिलाड़ी कोविड पॉज़ीटिव कैसे आ गए। अब इसी कड़ी में सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी हैरानी जताई है।

Advertisement

लक्ष्मण ने कहा है कि फ्रेंचाइजी अभी भी 'हैरान' है कि कैसे COVID-19 वायरस ने उनके बबल तक पहुंच गया और विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा कोविड पॉज़ीटिव हो गए। साहा के साथ-साथ दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अमित मिश्रा भी पॉज़ीटिव पाए गए थे जिसके बाद आईपीएल अधिकारियों ने टूर्नामेंट को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया था।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने कॉलम में लिखते हुए, वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जाने वाले अहम मुकाबले में खेलने के लिए साहा बिल्कुल तैयार थे, लेकिन मैच की पूर्व संध्या पर वो थोड़ा बीमार महसूस करने लगे और उन्हें तुरंत आइसोलेशन में भेज दिया गया।

लक्ष्मण ने लिखा,  "मैं रिद्धिमान साहा को पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रिद्धि को रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार का मैच खेलने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन शनिवार की रात वो थोड़ा असहज महसूस करने लगे। हमने तुरंत उन्हें आइसोलेशन में भेज दिया और हमारी प्रार्थनाओं के बावजूद, वो कोविड पॉज़ीटिव हो गए। हम अभी भी सोच रहे हैं कि कैसे, सभी सावधानी बरतने के बावजूद, रिद्धि संक्रमित हो गए।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार