सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने डेविड पेन (David Payne) की जगह साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी (Gerald Coetzee) को आईपीएल 2026 के बाकी बचे मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया है।  पेन ने मौजूदा आईपील सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2 मैच खेले और 2 विकेट लिए। वह टखने की चोट के कारण सीज़न के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ कोएत्जी ने साउथ अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, और उनके नाम 67 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं। 

Advertisement

कोएत्जी पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं और गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 14 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 15 विकेट लिए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

वह सनराइजर्स हैदराबाद में 2 करोड़ रुपये में शामिल होंगे।

कोएत्जी को आईपीएल ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। वह टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम का हिस्सा थे, हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इससके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में टीम हिस्सा थे।

सनराइजर्स हैदराबाद को इंग्लैंड के ऑलराउंडर ब्राइडन कार्स को भी हाथ में चोट लगने के कारण गंवाना पड़ा है। कार्स को सीज़न की शुरुआत में एक नेट सेशन के दौरान चोट लगी थी, जिस कारण वह एक बी मैच नहीं खेल पाए। उनकी जगह टीम ने श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका को शामिल किया।

Advertisement

हैदारबाद के लिए अच्छी खबर यह है कि पैट कमिंस फिट होकर टीम के साथ जुड़ गए हैं और वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार (25 अप्रैल) को जयपुर में होने वाले मुकाबले में खेलकते हुए नजर आ सकते हैं।

चेन्नई अपना अगला मैच शनिवार (18 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैदराबाद में खेलेगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार