हैदराबाद, 31 मार्च (CRICKETNMORE)| सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक मुकाबले में यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना करेगी।

Advertisement

बैंगलोर की टीम ने इस सीजन में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ उसकी राह कतई आसान नहीं होगी, क्योंकि हैदराबाद को अपने घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलेगा और दूसरा शुक्रवार रात को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट से मिली जीत के बाद से उसका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। 

Advertisement

हैदराबाद की पिच धीमी रहने की उम्मीद है जैसा कि पिछले मैच में थी। शुक्रवार को यहां हुए मैच के बाद डेविड वार्नन ने कहा था कि यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं है, लेकिन संजू सैमसन ने शतक लगाकर दिखा दिया है कि वह एक अच्छे बल्लेबाज हैं। 

हैदराबाद को एक बार फिर वार्नर के अलावा जॉनी बेयरस्टो और विजय शंकर से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में उपयोगी पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। 

दूसरी तरफ बैंगलोर की टीम को अपनी बल्लेबजी मजबूत करने की जरूरत है। टीम अपने पहले मैच में मात्र 70 रनों पर ढेर हो गई थी, जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे मैच में वह 187 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी। 

दूसरे मैच में तो टीम अब्राहम डिविलियर्स के नाबाद 70 रनों के बावजूद लक्ष्य से दूर रह गई थी।

Advertisement

गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने पिछले मैच में चार विकेट लिए थे और टीम को एक बार फिर उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन ) :

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन (विलियमसन), मनीष पांडे, विजय शंकर, यूसुफ पठान, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज़ नदीम, संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), मोइन अली, एबी डी विलियर्स, शिमोरनन हेटमायर, शिवम दुबे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, उमेश यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार