cricketers who became bus driver: क्रिकेट में बेशुमार दौलत है लेकिन, सब क्रिकेटर्स के लिए ये सच नहीं है। क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसे क्रिकेटर हुए जिन्हें आर्थिक तंगी के चलते गरीबी का जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ा। इस आर्टिकल में शामिल है 3 ऐसे क्रिकेटर का नाम जिन्हें अपना जीवन-यापन करने के लिए बस ड्राइवरी करनी पड़ी।

Advertisement

सूरज रणदीव: श्रीलंका के स्पिनर सूरज रणदीव जीवन-यापन करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में बस ड्राइवर का काम करते हैं। सूरज रणदीव के ड्राइवरी करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी। सूरज रणदीव ने श्रीलंका के लिए 12 टेस्ट, 31 वनडे और 7 टी-20 मैच खेले हुए हैं। वहीं सूरज रणदीव आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Advertisement

वेडिंगटन म्वायेंगा: जिम्बाब्वे के लिए साल 2005 से 2006 के बीच क्रिकेट खेलने वाले इस खिलाड़ी को भी अपनी लाइफ में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। 2 वक्त की रोटी के लिए ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में बस ड्राइवर का काम कर रहा है। वेडिंगटन म्वायेंगा ने जिम्बाब्वे के लिए 1 टेस्ट और 3 वनडे खेले हैं।

चिंतका जयासिंघे: सूरज रणदीव की ही तरह उनके देश के साथी खिलाड़ी चिंतका जयासिंघे भी मेलबर्न में बस ड्राइवर हैं। चिंतका जयासिंघे उसी कंपनी में बस ड्राइवर हैं जिसके लिए सूरज रणदीव बस चलाते हैं। साल 2009 में भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले चिंतका जयासिंघे ने श्रीलंका के लिए 5 T20 मैच खेले हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार