Sanju Samson lookalike: भारत में फैंस क्रिकेट को अलग ही लेवल पर लेकर गए हैं। क्रिकेट भारत में काफी ज्यादा पॉपुलर है ऐसे में अतीत में कई क्रिकेटरों के हमशक्लों को देखा गया जिन्होंने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और शिखर धवन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की नकल उतारी। इसी लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर संजू सैमसन के फैन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
केरल के एक रेलवे स्टेशन पर संजू सैमसन से मिलते जुलते इंसान को हुबहू उनकी आवाज में बोलते हुए देखा जा सकता है। युवक की 37 सेकंड की क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। संजू सैमसन की आवाज में ये लड़का इंडियन क्रिकेट को लेकर ही संजू सैमसन के डायलॉग को कापी कर रहा है।
अब तक इस वीडियो को फेसबुक पर ही 89 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 3.5 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। बता दें कि संजू सैमसन भले ही भारतीय टीम में नियमित रूप से नहीं खेले हों। लेकिन वो देश-विदेश में फैंस द्वारा काफी पसंद किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक रहे हैं।