India Legends vs Sri Lanka Legends: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका लीजेंड्स की बल्लेबाजी के शुरुआती ओवर में मजेदार घटना घटी। तिलकरत्ने दिलशान (Tilakratne Dilshan) और सुरेश रैना (Suresh Raina) इस घटना के मुख्य पात्र थे। टूर्नामेंट ब्रॉडकास्टर कलर्स सिनेप्लेक्स द्वारा ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें सुरेश रैना मस्ती भरे मूड में दिलशान को गेंद लेकर मारने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं।

Advertisement

दरअसल, होता यूं है कि दिलशान गेंद को हल्के हाथों से खेलते हैं। गेंद उन्हीं के सामने रह जाती है। दिलशान क्रीज के बाहर होते हैं वहीं पास में फील्डिंग कर रहे सुरेश रैना गेंद पर झपट पड़ते हैं और मस्ती भरे  मूड में दिलशान को कहने की कोशिश करते हैं कि इधर-उधर ना घूमें। दिलशान की ओर रैना गेंद लेकर दौड़ पड़ते हैं।

Advertisement

रैना मस्ती भरे मूड में ऐसा करने की कोशिश करते हैं कि वो गेंद दिलशान को ही मारने जा रहे हैं। हालांकि, दिलशान सुरेश रैना के इरादे को समझ लेते हैं और हाथ दोनों हाथ उठाकर रैना को गले लगा लेते हैं। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान देखते बनती है।

बता दें कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैंटिग करने का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाज नमन ओझा के नाबाद 108 रनों की बदौलत भारत ने 195 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 162 रन ही बना सकी। तिलकरत्ने दिलशान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार