MS Dhoni Bowling: महेंद्र सिंह धोनी, एक ऐसा खिलाड़ी जिसकी बल्लेबाज़ी, विकेटकीपिंग और कप्तानी के आपने काफी किस्से सुने होंगे। मैदान पर धोनी का दिमाग चाचा चौधरी की तरह चलता है, लेकिन अब थाला के सबसे करीबी दोस्त सुरेश रैना ने धोनी की एक ऐसी खूबी दुनिया के सामने रखी है जिसके बारे में थाला फैंस भी बहुत ज्यादा नहीं जानते होंगे। दरअसल, सुरेश रैना कहते हैं कि धोनी को गेंदबाज़ी करना काफी पसंद है, इतना ही नहीं रैना का मानना है कि धोनी उन गेंदबाज़ों में से एक हैं जिसके खिलाफ उन्हें नेट्स में बल्लेबाज़ी करना सबसे मुश्किल लगा।

Advertisement

मिस्टर आईपीएल और चिन्ना थाला के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज़ सुरेश रैना ने जियो सिनेमा के शो ‘होम ऑफ हीरोज’ पर बातचीत करते हुए एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर यह बयान दिया। वह कहते हैं कि अपने करियर के दौरान धोनी नेट्स में वह सबसे खतरनाक गेंदबाज थे, जिन्हें उन्होंने खेला है। रैना बताते हैं कि अगर धोनी को टेस्ट मैच में गेंदबाजी करने का मौका मिलता था, तो वह इस मौके को लेने के लिए तैयार रहते थे और वह इंग्लैंड में गेंद को अच्छी तरह स्विंग कराने में सक्षम थे।

Advertisement

चिन्ना थाला कहते हैं कि उनके लिए मुरलीधरन और मलिंगा दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं, लेकिन नेट्स में एमएस धोनी सबसे खतरनाक बॉलर थे। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर उन्होंने आपको नेट्स में आउट कर दिया तो आप उनके साथ एक-डेढ़ महीने तक बैठ नहीं पाएंगे, क्योंकि वह हर बार इशारा करते रहेंगे और आपको यह याद दिलाएंगे कि उन्होंने आपको कैसे आउट किया।

इसी बीच सुरेश रैना ने थाला धोनी की गेंदबाज़ी की खूब तारीफ भी की। रैना बोलते हैं कि माही कई तरीके की गेंदबाज़ी करते हैं। वह ऑफ स्पिन, मीडियम पेस, लेग स्पिन, सब कुछ डाल सकते हैं। नेट्स में, वह अपने फ्रंट फुट नो-बॉल को भी सही ठहराते थे।

Also Read: Live Scorecard

बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर धोनी को कम ही गेंदबाज़ी करते हुए देखा गया। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 9 बार गेंदबाज़ी की इसी बीच उन्हें एक सफलता भी मिली, लेकिन विकेटकीपर होने के कारण वह ज्यादा गेंदबाज़ी नहीं कर पाए। हालांकि ऐसा नहीं है कि धोनी को क्रिकेट फैंस ने बॉलिंग करते हुए नहीं देखा। माही अक्सर ही नेट्स में गेंदबाज़ी करते नज़र आए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार