मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को आबू धाबी में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेब मे टॉप पर पहुंच गई है। 

Advertisement

इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई की जीत में अहम रोल निभाया। रोहित ने 45 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली। इस दैरान रोहित ने चौके के साथ अपना खाता खोला और उसी के साथ उन्होंने आईपीएल में 5000 रन भी पूरे कर लिए। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली(5430 रन) और चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना(5368 रन) के बाद ये कारनामा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

रोहित की इस खास उपलब्धि पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज व चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी।

रैना ने ट्वीट करते हुए लिखा, " भाई मैं आपको 5000 रन के मुकाम को हासिल करने पर दिल से बधाई देता हूँ। मुझे आप पर गर्व है और आशा है कि आप आगे भी धमाल मचाएंगे।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार