27 मई मुंबई (CRCCKETNMORE)। आईपीएल 2018 का फाइनल मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा।

Advertisement

सीएसके की टीम आजका मैच जीतने में सफल रही तो तीन दफा आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रहेगी। आजके इस ऐतिहासिक मैच में सीएसके के लिए सुरेश रैना काफी अहम होने वाले हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के लिए सुरेश रैना आजके मैच में काफी अहम होने वाले हैं। सीएसके के लिए सुरेश रैना आज अपना 7वां फाइनल मैच आईपीएल में खेलने के लिए उतरेगें।

अबतक पिछले 6 फाइनल मैच में सुरेश रैना ने 209 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 163.28 का रहा है।  इस दौरान रैना ने 2 अर्धशतक भी जमाने का कमाल कर चुके हैं।  आईपीएल फाइनल में रैना का औसत 41.80 का रहा है। 

इसके साथ - साथ मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर रैना ने अबतक अपने आईपीएल करियर में 175 मैच में 4953 रन बनानें में सफल रहे हैं और 184 छक्के के साथ - साथ 445 चौके भी जड़े हैं।

Advertisement

यदि आजके फाइनल मैच में सुरेश रैना 47 रन बनानें में सफल रहे तो 5000 रन आईपीएल में बनानें वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार