16 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पांव में चोट लगने के कारण सुरेश रैना इस समय चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम से बाहर चल रहे हैं। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में भी सुरेश रैना बाहर थे। 

Advertisement

ऐसे में अब सुरेश रैना ने अपनी चोट को लेकर ट्विर पर खुलासा किया है। सुरेश रैना ने ट्विट कर फैन्स को खुशखबरी देते हुए लिखा है कि उनकी चोट ठीक हो रही है।

गौरतलब है कि सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं और आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले खिलाड़ी भी हैं।

अभी तक रैना ने आईपीएल 2018 में कोई खास कमाल नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले मैचों में रैना वापस टीम के साथ जुड़ेगें औऱ अपने परफॉर्मेंस से कमाल करेगें।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार