16 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पांव में चोट लगने के कारण सुरेश रैना इस समय चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम से बाहर चल रहे हैं। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में भी सुरेश रैना बाहर थे।
ऐसे में अब सुरेश रैना ने अपनी चोट को लेकर ट्विर पर खुलासा किया है। सुरेश रैना ने ट्विट कर फैन्स को खुशखबरी देते हुए लिखा है कि उनकी चोट ठीक हो रही है।
गौरतलब है कि सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं और आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले खिलाड़ी भी हैं।
अभी तक रैना ने आईपीएल 2018 में कोई खास कमाल नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले मैचों में रैना वापस टीम के साथ जुड़ेगें औऱ अपने परफॉर्मेंस से कमाल करेगें।