पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना भले ही आईपीएल 2020 में अपनी टीम चेन्नई सुपर को अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपने फोटो, वीडियो और कुछ बयान को लेकर फैंस की नजरों में बने हुए है। 

Advertisement

रैना ने अब बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर के कवर ड्राइव को देखकर उनकी जमकर तारीफ की है। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'जर्सी' की तैयारियों में जुटे है। 'जर्सी' फिल्म एक उम्रदराज क्रिकेटर की कहानी होगी जिसमें शाहिद मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में कोई कमी नहीं रह जाए इसलिए वो प्रोफेशनल क्रिकेटरों की तरह हर तरह के शॉट खेलने का अभ्यास कर रहे है। 

Advertisement

इसी बीच शाहिद ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो कवर ड्राइव खेलते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "सुबह की शुरुआत एक कवर ड्राइव के साथ करते है। "

शाहिद की इस बेहतरीन कवर ड्राइव को देखकर सुरेश रैना भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कमेंट में लिखा," आपने बेहतरीन कवर ड्राइव लगाया और इस दौरान आपकी हेड पोजीसन भी काफी लाजवाब रही। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। "

शाहिद ने भी रैना के कमेंट का जवाब देते हुए कहा कि रैना की तारीफ से उनका दिन, सप्ताह  और साल बन गया है। 

Advertisement

इस फिल्म की शूटिंग बहुत दिनों से उत्तराखंड में हो रही थी और अब इसका शेड्यूल खत्म हो चूका है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर भी है जो इससे पहले ऋतिक रौशन की फिल्म सुपर 30 में नजर आ चुकी है।  

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार