IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कैप्टेंसी छोड़ चुके हैं। धोनी 42 साल के हो गए हैं और मौजूदा आईपीएल सीजन के दौरान थाला की ऐसी कई वीडियो वायरल हुई हैं जिसमें वो लंगड़ाकर चलते नज़र आए। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या IPL 2024 महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर का आखिरी सीजन होगा या फिर वो अगले साल भी सुपर किंग्स की जर्सी में विकेट के पीछे नज़र आएंगे। आपको बता दें कि धोनी के सबसे करीबी दोस्त सुरेश रैना (Suresh Raina) ने इस पर बड़ा बयान दे दिया है।

Advertisement

IPL 2025 भी खेलेंगे थाला

Advertisement

दरअसल, सुरेश रैना ने आईपीएल मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए ये भविष्यवाणी कर दी है कि थाला धोनी आईपीएल 2025 का सीजन भी खेलने वाले हैं। सुरेश रैना से जियो सिनेमा पर लाइव मैच की कमेंट्री के दौरान ये सवाल किया गया था कि क्या धोनी आईपीएल से संन्यास लेने वाले हैं या फि वो अगला सीजन खेलेंगे?

इस सवाल का जवाब देते हुए रैना मुस्कुराए और फिर एक शब्द कहकर करोड़ों फैंस का दिन बना दिया। रैना ने धोनी पर बात करते हुए कहा कि 'वो खेलेंगे।' आपको बता दें कि जब रैना ने ये भविष्यवाणी की तब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह भी वहां मौजूद थे और उनका भी यही मानना था कि धोनी आईपीएल के अगले कुछ सीजन आसानी से खेल सकते हैं।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि भले ही धोनी सीएसके की कप्तानी छोड़ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वो मैदान पर काफी एक्टिव नज़र आते हैं। धोनी को अकसर ही सीएसके के यंग कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ की मैदान पर मदद करते हुए देखा गया है। वहीं धोनी विकेट के पीछे भी काफी चुस्त दिखे हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में धोनी ने हार्दिक पांड्या को 3 छक्के लगाकर अपना फिनिशर अवतार भी फैंस को दिखाया था। ऐसे में सुरेश रैना की भविष्यवाणी आगामी समय में सही साबित हो सकती है और वो आईपीएल के कुछ और सीजन भी खेलते दिख सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार