भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 18वां सीजन खेला जा रहा है जिसके बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने सबसे बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। दरअसल, उन्होंने ये बता दिया है कि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के दिग्गज विकेटकीपर बैटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जो कि 43 साल के हो गए हैं, वो आईपीएल 2026 (IPL 2026) में ये टूर्नामेंट खेलेंगे या नहीं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सुरेश रैना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो एमएस धोनी के आईपीएल 2026 में खेलने पर भविष्यवाणी करते दिखे। उन्होंने कहा, 'धोनी भाई एक और साल आईपीएल सीजन खेलने वाले हैं, मुझे पूरा यकीन है।' आपको बता दें कि अगर सुरेश रैना की ये भविष्यवाणी सही साबित होती है तो धोनी 44 साल की उम्र में ये टूर्नामेंट खेलते नज़र आएंगे। फिलहाल ये जान लीजिए कि धोनी की फिटनेस अब पुरानी जैसी नहीं रही, यही वज़ह है वो मैदान पर भी काफी कम ओवर के लिए बैटिंग करने आते हैं।

Advertisement

बात करें अगर धोनी और सीएसके के मौजूदा सीजन की तो इस साल ना ही माही मैजिक देखने को मिला और ना ही चेन्नई सुपर किंग्स एक चैंपियन टीम की तरह मैदान पर प्रदर्शन करती नज़र आई। महेंद्र सिंह धोनी टूर्नामेंट में अब तक 9 मैच खेल चुके हैं जिसके दौरान उनके बैट से सिर्फ 140 रन निकले हैं। दूसरी तरह सुपर किंग्स की टीम अपनी बैटिंग और बॉलिंग में इतना संघर्ष कर रही है कि वो सीजन में अपने 9 मैच खेलने के बाद पॉइंट्स टेबल पर 2 जीत और 7 हार के साथ 10वें पायदान पर है। कुल मिलाकर ये सीजन CSK के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि टूर्नामेंट के बीच अचानक से चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ को बेहद गंभीर चोट लगी जिसके बाद वो ना चाहते हुए भी टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो गए। इसके कारण एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को सीएसके की कैप्टेंसी की जिम्मेदारी उठानी पड़ी है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि सीजन के आगामी मैचों में सुपर किंग्स की टीम धोनी की कप्तानी में कुछ करिश्मा करते हुए जीत प्राप्त कर पाती है या नहीं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार