कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) शनिवार, 12 अक्टूबर को T20I में 2500 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ये कारनामा बांग्लादेश के खिलाफ किया था। टॉप पर विराट कोहली का नाम है। सूर्या ने 71 पारियों में जबकि विराट ने 68 पारियों में 2500 रन का आंकड़ा छुआ। 

Advertisement

पाकिस्तान के बाबर आजम ने सबसे तेज 2500 रन का आंकड़ा छुआ है। उन्होंने ये कारनामा 62 पारियों में किया है। 62 पारियों में सबसे तेज उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। बाबर के साथी मोहम्मद रिजवान इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 65 पारी में ये कारनामा किया था।  रोहित शर्मा अपनी 92वीं पारी में 2500 रन के आंकड़े तक पहुंचे थे।

Advertisement

T20I में सबसे तेज 25000 रन

बाबर आजम- 62 पारियां

मोहम्मद रिज़वान- 65 पारियां

विराट कोहली- 68 पारियां

Advertisement

सूर्यकुमार यादव- 71 पारी

एरोन फिंच - 78 पारियां

मार्टिन गप्टिल- 83 पारियां

Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 297 रन का विशाल स्कोर बनाया। संजू सैमसन ने इस मैच में 47 गेंद में 11 चौको और 8 छक्कों की मदद से 111 रन की शतकीय पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार ने 35 गेंद में 8 चौको और 5 छक्कों की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। संजू और सूर्या ने दूसरे विकेट के लिए 173(70) रन की बेहतरीन शतकीय साझेदारी निभाई। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट तंजीम हसन साकिब ने हासिल किये। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: परवेज़ हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार