मुंबई इंडियंस (MI) के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने सोमवार (6 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने 51 गेंदों में 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने सिर्फ चौकों-छक्कों में ही 84 रन बनाए। इस विजयी शतक के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाए। 

 
Advertisement

सचिन तेंदुलकर की बराबरी की 

Advertisement

सूर्यकुमार को उनकी विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड जीतने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने आठवीं बार यह अवॉर्ड जीतकर सचिन तेंदुलकर की बराबरी की है। रोहित शर्मा (16), कीरोन पोलार्ड (14) और जसप्रीत बुमराह (10) ही इस लिस्ट में अब उनसे आगे हैं।

मुंबई के लिए सबसे ज्यादा शतक

सूर्यकुमार मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। इस फ्रेंजाइजी के लिए दूसरा शतक जड़कर उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की।

टी-20 में छठा शतक

Advertisement

भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यह इस फॉर्मेट में उनका छठा शतक है, उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ औऱ केएल राहुल ने भी 6-6 टी-20 शतक लगाए हैं। विराट कोहली (9) पहले औऱ रोहित शर्मा (8) दूसरे नंबर पर हैं।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

टी-20 में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 4 या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले सूर्यकुमार इकलौते भारतीय हैं। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 5 शतक और डेविड मिलर ने 4 शतक लगाए हैं।

Advertisement

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई ने 7 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद ने 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की शुरूआत खराब रही और 31 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गिर गए। फिर सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा (नाबाद 37) के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 143 रन की अटूट साझेदारी की। जिसके चलते मुंबई ने 17.2 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार