India vs Bangladesh 1st T20I: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने रविवार (6 अक्टूबर) को ग्वालियर के न्यू माधव राव सिंधिया स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशऩल में 14 गेंदों में 207.14 की स्ट्राईक रेट से 29 रन की पारी खेली, जिसमें दो चौके और तीन छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

बटलर को छोड़ा पीछे

Advertisement

सूर्यकुमार टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जोस बटलर को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार के इस पारी के बाद 139 छक्के हो गए हैं और बटलर के नाम 137 छक्के दर्ज हैं। 

205 छक्कों के साथ रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं। 176 छक्कों के साथ मार्टिन गुप्टिल दूसरे और 144 छक्कों के साथ निकोलस पूरन तीसरे नंबर पर हैं।

सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा

सूर्यकुमार भारत के लिए टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सुरेश रैना को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गाए हैं। अब सूर्यकुमार के 328 छक्के पूरे हो गए हैं, वहीं रैना के नाम 325 छक्के दर्ज हैं। अब उनसे आगे रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी ही हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि भारतीय टीम न इस मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश ने मेहदी हसन मिराज (35) औऱ नजमल हुसैन शांतो (27) की पारी के दम पर 19.5 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई। 

भारत के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह औऱ वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट, हार्दिक  पांड्या, मयंक यादव और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया। 
इसके जवाब में भारत ने 11.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। जिसमें हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में नाबाद 39 रन और संजू सैमसन ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार